नोरा फतेही की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रहीं,दिल्ली पुलिस ने सुकेश मामले में किए 50 सवाल

नूरा फतेही की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रहीं,दिल्ली पुलिस ने सुकेश मामले में किए 50 सवाल

Sukesh Chandrashekhar Money Laundering Case: दिल्ली पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (EOW) ने जेल की रोटी तोड़ रहे महाठग सुकेश चंद्रशेखर से संबंधित काले घन मामले में एक्ट्रेस व डांसर नोरा फतेही से शुक्रवार यानी बीते कल सवाल जवाब की. पुलिस ने इसकी जानकारी आज साझा की है . पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक्ट्रेस से 50 से अधिक प्रश्न पूछे गए. नोरा फतेही से पूछा गया कि सुकेश चंद्रशेखर की ओर से उन्हें क्या-क्या उपहार मिले. वह सुकेश से कहां मिली. पुलिस ने बताया कि वह जांच में सहयोग कर रही थीं. उन्होंने कहा कि उनका इस केस में एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज से कोई लिंक नहीं है. सुकेश नोरा और जैकलीन से अलग-अलग बात करता था

जांच में अभिनेत्री ने बताया कि सुकेश की पत्नी ने उनसे एक नेल आर्ट आयोजन के लिए बात की थी. इसके बाद उन्होंने कई बार बातचीत की. नोरा फतेही ने कहा कि महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने उन्हें एक BMW कार और अन्य गिफ्ट्स में दिए. वह सुकेश की आपराधिक पृष्ठभूमि से नहीं परिचित थीं. नोरा ने यह भी कहा कि उसने उसके मैनेजर चचेरे भाई के साथ बात की. हालांकि उनकी बहुत कम उससे बातचीत हुई