अब बिग बी की आवाज, तस्वीर, को बिना इजाजत इस्तेमाल किया तो पड़ सकता है महंगा, कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

अब बिग बी की आवाज, तस्वीर, को बिना इजाजत इस्तेमाल किया तो पड़ सकता है भारी, कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

amitabh bachchan news: बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन की आवाज, उनका नाम और तस्वीर के एक बार देखने भर से ही कोई भी उसका मुरीद हो जाए। ऐसे में लोग उनकी आवाज निकालना या  कंपनियां भी अमिताभ की शख्सियत का नकल करती हैं या उनसे कुछ मिलता जुलता करने की कोशिश करती रहती हैं। ऐसे में अपनी फोटो,पर्सनैलिटी, आवाज और नाम को रिजर्व करने के लिए अभिनेता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया है। न्यायालय ने भी इस केस की गंभीरता को देखते हुए कठोर निर्णय सुनाया है।मतलब अब से अमिताभ बच्चन से संबंधित किसी भी चीज का प्रयोग आपको जेल की हवा तक खिला सकती है।

दरअसल  बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने अदालत में  एक याचिका दायर की है कि कुछ लोग और कंपनियां बिना अनुमति के उनकी आवाज, नाम,तस्वीर और व्यक्तित्व का प्रयोग करते हैं और ये पिछले काफी वक्त से चलता आ रहा है। इसलिए अभिनेता अब पब्लिसिटी और पर्सनैलिटी राइट्स चाहते हैं।

केस में न्यायमूर्ति चावला ने प्राधिकरण और दूरसंचार विभाग के तहत फैसला सुनाया  है कि अब कोई भी अभिनेता  का नाम, तस्वीर, आवाज या व्यक्तित्व का प्रयोग नहीं कर सकता है और जो अभी सार्वजनिक मौजूद है…उसे तत्काल प्रभाव से हटा दिया जाए। इसके अतिरिक्त दूरसंचार सेवा प्रदाता से उन नंबरों का पता लगाने के लिए कहा गया है जो बिग बी की आवाज का प्रयोग कर रहे हैं।  इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स को भी उन लिंक्स को हटाने के लिए कहा गया है जिसमें अभिनेता की किसी भी व्यक्तित्व या निजी चीज का प्रयोग हुआ है।