जिस एक्ट्रेस के लाखों लोग दीवाने हों, अब वह सन्यासी बन कर कृष्ण की दीवानगी में मदमस्त होकर ब्रज में घूम रही है। सन्यासी बन गोवर्धन की कभी परिक्रमा लगाती नजर आती है तो कभी वृंदावन के अंग्रेज मंदिर में भजनों की तान पर झूमती दिखाई देती है। गिरिराज परिक्रमा मार्ग में भीग मांगते एवं गिरिराज पर्वत की परिक्रमा व व्रजवासियों के साथ धार्मिक चर्चा करते कई फोटो वीडियो वायरल होते रहते हैं।
छोटे परदे की लोकप्रिय अभिनेत्री नूपुर अलंकार ने अचानक एक्टिंग छोड़कर आध्यात्म की राह चुन ली है। नुपूर का बॉलीवुड जगत से मोह पूरी तरह टूट चुका है और हाल में ही उनके परिवार में घटी कुछ घटनाओं ने उनका ध्यान पूरी तरह से ईश्वर की तरफ लगा दिया है।
अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों को एंटरटेन करने के बाद नुपुर अलंकार अब जिंदगी के अलग राह पर चल पड़ी हैं। उन्होंने आलीशान लाइफ को छोड़कर संन्यास ले लिया है। नुपूर ने अपने गुरु शंभू शरण झा के मार्गदर्शन में पूरी तरह से संन्यासी जीवन को अपना लिया है।
![Anupamaa's Anagha Bhosale, Nupur Alankar, Rupali Ganguly, Mouni Roy and other TV stars with deep interest in religion and spirituality [View Pics]](https://st1.bollywoodlife.com/wp-content/uploads/2022/08/MicrosoftTeams-image-1867.jpg)
जिस एक्टिंग कलाकार के लाखों लोग दीवाने हों, अब वह सन्यासी बन कर कृष्ण की दीवानगी में मदमस्त होकर ब्रज में घूम रही है। सन्यासी बन गोवर्धन की कभी परिक्रमा लगाती नजर आती है तो कभी वृंदावन के अंग्रेज मंदिर में भजनों की तान पर झूमती दिखाई देती है। गिरिराज परिक्रमा मार्ग में भीग मांगते एवं गिरिराज पर्वत की परिक्रमा व व्रजवासियों के साथ धार्मिक चर्चा करते कई फोटो वीडियो वायरल हो रहे हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डाले हैं।
चकाचौंध भरी जिंदगी को छोड़ प्रसिद्ध एक्ट्रेस नुपुर अलंकार अब सन्यासी की वेशभूषा में नजर आ रही हैं। भगवान की भक्ति में लीन होकर ब्रज के तीर्थ कर रही हैं। एक्ट्रेस नूपुर अलंकार गोवर्धन में कुछ समय पहले दानघाटी मंदिर के समीप भीख मांगती हुई दिखाई दे रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ फोटो वीडियो शेयर किए हैं। रूपक अलंकार के द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए गए फोटो वीडियो चर्चा का विषय बन गया था।

नूपुर अलंकार कहती हैं, ‘इतना कुछ काम करने के बाद मेरे जीवन में अभिनय के लिए अब कोई जगह नहीं बचा। आध्यात्मिक जीवन की तरफ मेरा शुरू से ही झुकाव था । मैंने जरूरतमंदों की सहायता करने का निर्णय किया और फरवरी में संन्यासी जीवन अपना लिया।’ साल 2002 में नूपुर ने अलंकार श्रीवास्तव से शादी की थी। अपने पति और सास की रजामंदी से ही उन्होंने संन्यास लेने का निर्णय लिया है। मुंबई स्थित अपने फ्लैट को नुपूर ने किराये पर दे दिया है। इस समय वह हिमालय की यात्रा पर हैं। नुपुर कहती है, ‘अपने गुरु शंभू शरण झा का मार्गदर्शन पाकर खुद को धन्य महसूस कर रही हूं।’