JNU में फिर लिखे भारत विरोधी नारे, …तेरी कब्र खुदेगी

JNU में फिर लिखे भारत विरोधी नारे, …तेरी कब्र खुदेगी

अक्सर विवादों में रहने वाली दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी एक बार फिर विवाद में आ गई है। रविवार (एक अक्टूबर, 2023) सुबह कैंपस में कुछ जगहों पर देश विरोधी नारें लिखे मिले। JNU कैंपस में कुछ अज्ञात लोगों ने विवादित नारे लिख दिए हैं। दीवारों पर ‘फ्री कश्मीर’ और ‘भगवा जलेगा’ जैसी आपत्तिजनक बातें लिखी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से फिलहाल इस संबंध में कोई बयान जारी नहीं किया गया है। JNU कैंपस पहली बार ऐसा नहीं हुआ। पहले भी इस प्रकार की घटनाएं सामने आ चुकी है।

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय कैंपस में कुछ अज्ञात लोगों ने देश विरोधी नारे लिख दिए। दीवारों पर फ्री कश्मीर और भगवा जलेगा जैसी आपत्तिजनक बातें लिखी गई है। कैंपस की कुछ दीवारों पर सीएए-एनआरसी पर क्रॉस के निशाने लगाए गए हैं।

अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि भारत विरोधी नारे कब और किसने लिखा है। इस मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन भी अभी खामोश है। वहीं, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीपीवी) ने इस संदर्भ में विवि प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा है। एबीवीपी सेक्रेट्री विकास पटेल ने कहा कि JNU कैंपस में जो हुआ है, वह ठीक नहीं है।

Previous articleजम्मू और कश्मीर: भारतीय सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी,
Next articleत्योहारी सीजन से पहले आम जनता को महंगाई का झटका, 209 रुपए महंगा हुआ सिलेंडर