Wednesday, March 26, 2025

ओडिशा ट्रेन हादसे से पूरे देशभर में शोक का माहौल, सलमान समेत कई स्टार्स ने भी जताया दुख

ओडिशा ट्रेन हादसे से पूरे देशभर में शोक का माहौल हो गया है। हादसे में अब तक 280 लोगों की मौत का आकड़ा सामने आया है। इस दर्दनाक हादसे पर अब फिल्म स्टार्स भी अपना शोक व्यक्त कर रहे हैं।  सलमान खान (Salman Khan) ने भी इस घटना पर दुख जताया है। साथ ही हादसे में जान गवांने वालों के परिवारों के लिए दुआ मांगी है। साथ ही घायलों के जल्द ही स्वस्थ होने की कामना की है

सलमान खान ने बालासोर में हुए भीषण ट्रेन हादसे पर ट्वीट करते हुए दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘दुर्घटना के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। भगवान मृतकों की आत्मा को शांति प्रदान करें। उनके परिवारों को इससे उबरने की शक्ति प्रदान करे। वहीं इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में घायल हुए लोगों को जल्द स्वस्थ करे।’
खान के अलावा बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने भी ओडिशा के इस दर्दनाक रेल हादसे पर दुख जाताते हुए अपनी सांत्वना प्रकट की है। उन्होंने अपने ट्वीट में दुर्घटना की एक तस्वीर शेयर की है, जिसके कैप्शन में उन्होंने टूटे दिल वाला इमोजी पोस्ट किया।
एक्टर सनी देओल ने हादसे पर दुख जताते हुए, ‘ओडिशा के बालासोर में हुए दर्दनाक ट्रेन हादसे के बारे में सुनकर काफी दुख हुआ। इस ट्रेन हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों के मेरी संवेदना है। मैं भगवान से घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’
साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर ने भी पोस्ट करते हुए लिखा, ‘रेल दुर्घटना से प्रभावित परिवारों और उनके प्रियजनों के प्रति दिल से दुआ करता हूं। इस घटना में जितने भी लोग प्रभावित हुए हैं मेरी दुआएं उनके साथ हैं. प्रार्थना करता हूं कि उन्हें मुश्किल घड़ी से लड़ने की हिम्मत मिले।’

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles