Odisha Train Accident : दुर्घटना स्थल पर पहुंचे रेल मंत्री, स्थिति का लिया जायजा, कहा – बचाव अभियान प्राथमिकता

Odisha Train Accident :   दुर्घटना स्थल पर पहुंचे रेल मंत्री, स्थिति का लिया जायजा, कहा – बचाव अभियान प्राथमिकता

ओडिशा में बालेश्वर जिले के बाहानागा बाजार स्टेशन के पनपना के पास शुक्रवार शाम भीषण ट्रेन दुर्घटना हो गई। दुर्घटनाग्रस्त ट्रेनों में यशवंतपुर-हावड़ा एक्सप्रेस (12864) शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस (12841) और मालगाड़ी शामिल हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दुर्घटना स्थल पर पहुंच गए है। और मौके का हादसे का जायजा ले रहे हैं। रेल अधिकारी दुर्घटना और राहत कार्यों की जानकारी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दे रहे हैं। फिलहाल मौके पर राहत बचाव कार्य जारी है। अभी मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। वहीं, भीषण ट्रेन हादसे के बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आज एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहाकि बहुत बड़ा हादसा है। राहत कार्य जारी है। घायलों के इलाज के लिए हरसंभव मदद की जा रही है। घायलों का बेहतर इलाज होगा। रेल हादसे की गंभीरता से जांच होगी। यह बहुत बड़ी दुर्घटना है। सभी दिवंगत आत्माओं के लिए हम प्रार्थना करते हैं। कल रात से रेलवे की टीम, NDRF, SDRF बचाव कार्य में जुटी है। जिनके परिवार के सदस्यों की इस हादसे में मृत्यु हो गई, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। सरकार उन्हें हर संभव मदद करेगी। रेलवे ने कल ही मुआवजे का ऐलान कर दिया था, जांच कमेटी का भी गठन किया गया है।

दुर्घटनास्थल पर पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, हमारा मुख्य ध्यान घायलों के बचाव, उपचार और यात्रियों की जानकारी उनके रिश्तेदारों तक पहुंचाने की है।केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि घटना की विस्तृत उच्च-स्तरीय जांच की जाएगी और रेल सुरक्षा आयुक्त भी इस दुर्घटना की स्वतंत्र जांच करेंगे। जांच पूरी होने के बाद ही कारण का पता लगाया जा सकता है।

इस बीच, स्थिति और बचाव अभियान की समीक्षा के लिए ओड़िशा मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। उन्होंने एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। इसलिए राज्य में तीन जून को कोई राज्य उत्सव नहीं होगा।कोरोमंडल एक्सप्रेस और एसएमवीटी-हावड़ा सुपर फास्ट एक्सप्रेस के पलटे हुए 17 डिब्बों को यह देखने के लिए हटाया जा रहा है कि कहीं कोई अब भी डिब्बों के नीचे फंसा तो नहीं है।

ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने बताया कि अब तक 900 लोगों के घायल होने की सूचना है, उनका इलाज चल रहा है। 233 लोगों के शव बरामद हुए हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है। NDRF, ODRAF और दमकल विभाग की टीम मौके पर मौजूद हैं।

Previous articleजो रूट ने टेस्‍ट क्रिकेट में रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर को भी छोड़ा पीछे
Next articleज्ञानवापी मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने की टिप्पणी, कहा – “साल में एक बार पूजा से खतरा नहीं तो रोजाना से क्यों?”