राम मंदिर का लगातार बढ़ रहा है चढ़ावा, हर महीने आ रहा इतने करोड़ रुपए का दान

राम मंदिर का लगातार बढ़ रहा है चढ़ावा, हर महीने आ रहा इतने करोड़ रुपए का दान

अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को होने वाला है. इससे पहले लगातार मंदिर में चढ़ावा बढ़ रहा है. दिसंबर में राम मंदिर को दो करोड़ रुपए का दान भक्तों ने अर्पित किया. यह सिलसिला जनवरी में भी जारी है. इस प्रकार हर माह श्रद्धालुओं द्वारा लगभग दो करोड़ रुपए दान मिल रहा है.

 

उन्होंने बताया कि दिसंबर में रामलला के दानपात्र में 90 लाख रुपए नकदी के रूप में चढ़ावा भक्तों ने अर्पित किया. इसके अलावा ऑनलाइन, चेक, आरटीजीएस के जरिये भी चढ़ावा आया. इस तरह से दिसंबर में दो करोड़ का दान विभिन्न माध्यमों से अर्पित हुआ है.