जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने केंद्र शासित प्रदेश को उदार फंडिंग करने के लिए एक बार फिर से सरकार की तारीफ की. उन्होंने कहा कि उनकी तारीफ किसी को खुश करने के लिए नहीं है. वहीं मुख्यमंत्री ने जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस देने का जिक्र किया. उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि केंद्र सरकार की मेहरबानी जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस देने तक नहीं पहुंची है.
सीएम अब्दुल्ला ने कहा कि मैं उन लोगों में से नहीं हूं जो राजनीति करते हैं और लोगों को धोखा देते हैं. मैं मानता हूं कि केंद्र सरकार जहां अच्छा काम कर रही है वो तो ठीक है लेकिन मैं कमियों को भी बताता हूं.



