यूपी सरकार के 100 दिन पूरे होने पर डिप्टी सीएम पाठक ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, गिनाई उपलब्धियां

यूपी सरकार के 100 दिन पूरे होने पर डिप्टी सीएम पाठक ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, गिनाई उपलब्धियां
उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सरकार के 100 दिन पूरे होने पर प्रेस कांफ्रेंस कर सरकार की उपलब्धियां गिनाई। पाठक ने  बताया कि सूबे के 16 जिलों में मेडिकल कॉलेज का निर्माण हो रहा है। और यह मेडिकल कॉलेज ‘PPP मॉडल पर बनाए जा रहे’। इसी दौरान उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी कि MBBS  में 1350 सीटों की वृद्धि भी की गई है।
‘900 सीटें राजकीय क्षेत्र में,450 सीटें प्राइवेट सेक्टर में बढ़ीं’ है।’परास्नातक पाठ्यक्रम की सीटों में 725 सीटों का इजाफा किया गया है जबकि नर्सिंग में 2400 सीट तो पैरामेडिकल में 600 सीटों की बढ़ोत्तरी हुई है। उन्होंने आगे बताया कि ऑक्सीजन संयंत्र की स्थापना की कार्रवाई चल रही है जिससे भंडारण क्षमता में 820 किलोलीटर का इजाफा होगा।

इसके साथ ही बृजेश पाठक ने कहा  कि, उत्तर प्रदेश में एनसीडीसी का शाखा स्थापित होगी जिसके के लिए राजधानी लखनऊ में 2.5 एकड़ भूमि हस्तांतरित हो गई है। और राज्य में कैशलेस चिकित्सा योजना का भी श्री गणेश किया जाएगा।’साथ ही 108 एंबुलेंस सेवा में 812 नई एंबुलेंस मुहैया कराई जाएगी।’ उन्होंने आगे बताया कि राज्य कर्मचारियों एवं पेंशनर्स के लिए हेल्थ कार्ड बनेगा’।