पंडित नेहरू की जयंती पर PM मोदी ने किया याद, ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि !

birth anniversary of Pandit jwaharlal  Nehru
नई दिल्ली। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें कई दिग्गज नेता  श्रद्धांजलि अर्पित रहे हैं। वहीं PM नरेंद्र मोदी ने भी देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री  मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा है, “पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।”  आपको बता दें कि इस वर्ष देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 132वीं जयंती मनाई जा रही है। पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर, 1889 को इलाहाबाद (प्रयागराज) में हुआ था। इस दिन को भारत में बाल दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।

पंडित  नेहरू को प्यार से चाचा नेहरू के नाम से जाना जाता है, कहते हैं कि उन्हें बच्चों से काफी लगाव था। वर्ष 1956 से पहले देश  में 20 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता था क्योंकि संयुक्त राष्ट्र द्वारा 1954 में यह दिन सार्वभौमिक बाल दिवस के रूप में घोषित किया गया था।

वहीं  साल 1964 में  पं जवाहरलाल नेहरू के  मृत्यु के पश्चा, संसद में सर्वसम्मति से 14 नवंबर को उनकी जयंती के दिन को राष्ट्रीय बाल दिवस के रूप में घोषित करने का प्रस्ताव पारित किया गया था। तब से लेकर अब तक 14 नवंबर को हर वर्ष देश में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

कांग्रेस ने भी इस दिन पंडित  जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की है। नेहरू कई बार कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद के लिए चुने जा चुके हैं। कांग्रेस पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया, “हर शब्द, हर कृत्य, हर बलिदान, पंडित नेहरू जी ने सच्चे राष्ट्रवाद की मिसाल पेश की है। नेहरू ने हमारे देश की एकता के लिए, हमारे देश की विविधता के लिए, हमारे देश की समृद्धि के लिए एक अटूट समर्पण दिखाई है।