जम्मू -कश्मीर में एक बार फिर आतंकवादियों की नापाक करतूत, दो लोगों को मारी गोली

जम्मू -कश्मीर में एक बार फिर आतंकवादियों की नापाक करतूत, दो लोगों को मारी गोली

Jammu and Kashmir Newsकश्मीर घाटी में आतंकवादियों ने एकबार फिर नापाक करतूत की है।  एक बार फिर आतंकियों ने फायरिंग कर दो लोगों की जान ले ली है। घटना राजौरी स्थित मिलिट्री हॉस्पिटल के निकट की बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, , दहशतगर्दों  ने शुक्रवार तड़के  गोलीबारी की। घटना में दो लोगों  की जान गई है। पुलिस, सुरक्षा बल और नागरिक प्रशासन के अफसर घटना स्थल पर उपस्थित हैं।

जम्मू कश्मीर पुलिस के अनुसार, राजौरी में आर्मी गेट के निकट दहशतगर्दों की गोलीबारी में दो लोगों की मृत्यु हो गई। सूत्रों के मुताबिक, गोलीबारी की घटना के बाद लोगों ने जम्मू-राजौरी राजमार्ग पर विरोध करना प्रारंभ कर दिया।

स्थानीय लोगों के की मानें तो , आज सुबह -सुबह राजौरी जनपद में सेना के एक कैंप के संतरी द्वारा कथित फायरिंग में दो नागरिकों की जान गई है। घटना के बाद सेना की बिल्डिंग पर स्थानीय लोगों और रिश्तेदारों ने पत्थरबाजी की।