कभी बॉलीवुड की टॉप हीरोइन थी ये एक्ट्रेस, अंडरवर्ल्ड के डर से रातों-रात हो गई गायब

कभी बॉलीवुड की टॉप हीरोइन थी साउथ की ये एक्ट्रेस, अंडरवर्ल्ड के डर से रातों-रात हो गई गायब

मुंबई: बॉलीवुड और अंडरवर्ल्ड का कनेक्शन काफी पुराना है। अंडरवर्ल्ड के कारण कई बॉलीवुड सेलेब्स का करियर भी बर्बाद हुआ है। इन्हीं में से एक नाम है एक्ट्रेस साक्षी शिवानंद (40 साल) का। करीब डेढ़ दशक पहले तक बॉलीवुड में जानामाना नाम था साक्षी का। लेकिन बॉलीवुड पर अंडरवर्ल्ड के दबदबे के कारण साक्षी इतनी ज्यादा खौफ में आ गई थी कि वे बॉलीवुड छोड़कर रातों-रात गायब हो गई थीं। किसी को नहीं बताया था अपना पता…

90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस साक्षी शिवानंद 15 अप्रैल को 42वां बर्थडे मना रही हैं। साक्षी ने 1995 में आई फिल्म ‘जन्म-कुंडली’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने ‘पापा कहते हैं’ (1996), ‘क्रोध’ (2000) में नजर आ चुकी हैं। क्रोध में उन्होंने सुनील शेट्टी की बहन का रोल निभाया था। हालांकि बाद में आई उनकी कुछ फिल्मों ने अच्छा प्रदर्शन किया और उनमें साक्षी की एक्टिंग को भी खूब सराहा गया। ‘आपको पहले भी कहीं देखा है’ फिल्म उनके करियर में टर्निंग पॉइट साबित हुई।

साक्षी अंडरवर्ल्ड के नाम से इस कदर खौफ में आ गईं कि उन्होंने अपना पता-ठिकाना किसी को भी नहीं बताया। साक्षी ने एक प्रोड्यूसर की फिल्म साइन की थी। इस प्रोड्यूसर के कनेक्शन अंडरवर्ल्ड से थे। साक्षी ने फोन नंबर बदल दिया था। इसका खुलासा साक्षी शिवानंद ने खुद सालों पहले एक इंटरव्यू में किया था। तब साक्षी ने कहा था, ‘मैं बुरी तरह डर गई थी जब मुझे पता चला कि मैं जिस फिल्म में काम करने जा रही हूं वो अंडरवर्ल्ड से है।’

साक्षी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि- मुझे इस बात का हमेशा मलाल रहेगा कि जब मैं अपने करियर की बुलंदियों में थी तो मुझे बॉलीवुड को अलविदा कहना पड़ा था। हालांकि, साउथ की फिल्मों में मेरा करियर काफी अच्छा चल रहा है। साक्षी ने मीडिया को दिए गए साक्षात्कार में कहा था कि वह रिलेशनशिप में हैं। हालांकि, उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड का नाम नहीं बताया था। साक्षी के अलावा उनकी छोटा बहन शिल्पा शिवानंद भी टीवी एक्ट्रेस हैं। शिल्पा शिवानंद ने सीरियल दिल मिल गए में डॉक्टर रिद्धिमा गुप्ता का रोल निभाया था।

Previous articleपहलवानों का ऐलान-सभी पदों से हटाए जाएं बृजभूषण शरण सिंह तभी खत्म होगा धरना
Next articleअब इस राज्य में ओवर टाइम करने वाले कर्मचारियों को मिलेगा एक्स्ट्रा पैसा