जम्मू कश्मीर के बडगाम से लश्कर का एक आतंकवादी गिरफ्तार, टारगेट किलिंग का है आरोपी

जम्मू कश्मीर के बडगाम से लश्कर का एक आतंकवादी गिरफ्तार, टारगेट किलिंग का है आरोपी

कश्मीर के बडगाम में सुरक्षाबलों ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के हाइब्रिड आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान सुरक्षाबलों ने आतंकी के पास से एक हैंड ग्रेनेड बरामद किया है। बताया जा रहा है कि पकड़ा गया आतंकी अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों पर हमले का आरोपी है।

कश्मीर पुलिस ने कहा कि पकड़े गए आतंकी की पहचान पनजान चदूरा के सुहैल अहमद मलिक के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि सुहैल अहमद गोपालपोरा इलाके में अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों पर ग्रेनेड हमले में शामिल था। इस मामले में दो दिन पहले पुलिस ने दो आतंकियों को गिरफ्तार किया था।