यंग इंडिया ऑफिस का खुला ताला, खड़गे की मौजूदगी में ईडी ने शुरू हुई जांच

यंग इंडिया ऑफिस का खुला ताला, खड़गे की मौजूदगी में ईडी ने शुरू हुई जांच

नेशनल हेराल्ड अखबार मामले में बुधवार को सील किया गया यंग इंडिया के ऑफिस पर फिर से ईडी की टीम पहुंच गई है। जानकारी के अनुसार , प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने यहां जांच प्रारंभ कर दी है। वहीं कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे भी यंग इंडिया के कार्यालय पहुंचे हैं। जांच एजेंसी के अफसर उनकी उपस्थिति में ही दफ्तर की जांच कर रहे हैं। दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय ने आज 12:30 खड़गे को बुलाया था।

इससे पूर्व, मल्लिकार्जुन खड़गे ने स्वयं राज्यसभा में कहा था कि मुझे प्रवर्तन निदेशालय का समन मिला और उन्होंने मुझे दोपहर 12.30 बजे तलब किया है। मैं कानून का पालन करना चाहता हूं, लेकिन जब संसद का सत्र चल रहा हो तो क्या उनका तलब करना जायज है? क्या पुलिस के लिए सोनिया गांधी और राहुल गांधी के आवासों का घेराव करना ठीक है?