भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ मई 2025 में ऑपरेशन सिंदूर चलाया था. इसके तहत पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था. इसमें कई आतंकी भी मारे गए थे. इस ऑपरेशन ने पाकिस्तान को अपनी सैन्य रणनीति में ही बदलाव करने के लिए मजबूर किया है. सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने जो बदलाव किए उससे साफ है कि ऑपरेशन सिंदूर ने इस्लामाबाद की कमर तोड़ दी थी.
सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान को अपने सैन्य और संवैधानिक ढांचे में बड़े बदलाव करने पर मजबूर किया. पाकिस्तान ने जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी को समाप्त कर चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज का पद बनाया है.


