बांग्लादेश के मौजूदा हालात किसी से छिपे नहीं हैं. किस तरह वहां हिंदू समुदाय को निशाना बनाया जा रहा है. इस तरह के हालात पर AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने चिंता जाहिर की है. उन्होंने रविवार को बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हुए हमलों की निंदा की और भारत-बांग्लादेश संबंधों की मजबूती पर जोर दिया.
ओवैसी ने कहा कि उनकी पार्टी AIMIM, बांग्लादेश में दीपू चंद्र दास और अमृत मंडल के मर्डर की कड़े शब्दों में मज़म्मत करती है. इसके साथ ही बांग्लादेश के साथ रिश्ते मजबूत बनाए रखने के लिए भारत सरकार की तरफ से उठाए जा रहे कदमों का सपोर्ट करती है.



