अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, फिर की पुंछ व राजौरी में गोलीबारी

गोलीबारी

जम्मू: पुंछ व जिले में रविवार को पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन कर भारी गोलीबारी की। इस गोलीबारी में सेना का एक अधिकारी व एक पोर्टर घायल हो गए। घायलों को तुरन्त अस्पताल पहुंचाया गया। पाकिस्तानी सेना ने रविवार सुबह पहले पुंछ जिले की नियत्रंण रेखा पर स्थित मनकोट, कृष्णा घाटी क्षेत्र में भारतीय चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए भारी गोलीबारी की तथा मोर्टार दागे।

इंदौर में नोटबंदी के ढाई साल बाद 73 लाख के नोट बदलवाने जा रहा था पानवाला, गिरफ्तार

कृष्णा घाटी सेक्टर में पाक की भारी गोलीबारी में सेना का एक अधिकारी घायल हो गया। घायल अधिकारी को अस्पताल पहुंचाया गया। इसके बाद राजौरी जिले की नियत्रंण रेखा पर स्थित केरी और लाम क्षेत्र में भी पाक सेना ने भारतीय चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए भारी गोलीबारी की तथा मोर्टार शैल दागे। केरी सेक्टर में पाक की इस गोलीबारी में सेना का पोर्टर मोहम्मद महरूफ घायल हो गया। उसे भी अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर उसका उपचार जारी है।

Previous articleराजा भैया 6 मई को वोटिंग के दिन रहेंगे नजरबंद, जानिये वजह
Next article‘सातों सीटें मोदी को’ अभियान से जुड़े विवेक ओबेरॉय, कहा- अब हिन्दुस्तान का दिल कर रहा मोदी-मोदी