पाकिस्तानी क्रिकेटर ने किया कोहली का समर्थन , ट्वीट कर कहा -ये वक्त भी गुजर जाएगा, हौसला रखें

पाकिस्तानी क्रिकेटर ने किया कोहली का समर्थन , ट्विटर पर साझा किया मजेदार मीम्स

पाकिस्तान के क्रिकेट कैप्टन बाबर आजम ने खराब फॉर्म में चल रहे इंडिया के सलामी बैट्समैन विराट कोहली का सपोर्ट किया है। बाबर का मानना है कि कोहली जल्द ही फॉर्म में कमबैक करेंगे।

कोहली इंग्लैंड के खिलाफ टी20 श्रृंखला के बाद ODI सीरीज के दूसरे मुकाबले में भी नही चले। वह 25 गेंद खेलकर मात्रा 16 रन ही बना सके। इसके बाद उनकी क्रिकेट एक्सपर्ट और कई क्रिकेट फैंस ने जमकर आलोचना की।

आलोचनाओं के बीच कोहली को चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के कैप्टन  बाबर का समर्थन मिला। बाबर आजम ने रात 12:29 पर ट्वीट किया। बाबर ने लिखा, ‘ये समय भी गुजर जाएगा, हौसला रखें।’ उनके ट्वीट को लोग काफी लाइक कर रहे हैं और उनकी प्रशंसा कर रहे हैं। बाबर का मानना है कि विराट स्ट्रॉन्ग कमबैक करेंगे और आलोचकों का मुंह बंद करेंगे .