Monday, April 28, 2025

Pakistanis Leave India: पाक के खिलाफ भारत का सख्त रवैया, दिल्ली में रहने वाले 5 हजार पाकिस्तानियों की जल्द होगी वतन वापसी

Pakistanis Leave India: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हमला हुआ था। इस हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी। इसी के बाद अब भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) ने दिल्ली में रहने वाले लगभग 5,000 पाकिस्तानी नागरिकों की लिस्ट दिल्ली पुलिस को सौंपी है ताकि इन लोगों की घर वापसी सुनिश्चित की जा सके। विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) ने दिल्ली पुलिस की एक विशेष शाखा के साथ यह लिस्ट शेयर की। इसे आगे वेरीफाई और पहचान करने के लिए संबंधित जिले के साथ शेयर किया गया। इस लिस्ट में हिंदू पाकिस्तान नागरिकों के नाम शामिल हैं, जिनके पास दीर्घकालिक वीजा (एलटीवी) है और उन्हें छूट हासिल है।

कहां हैं सबसे ज्यादा पाकिस्तानी?

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, लिस्ट वेरिफिकेश के लिए संबंधित जिले को सौंप दी गई और पाक नागरिकों को अपने वतन लौटने के लिए कहा गया। मिडिल और नॉर्थ ईस्ट जिलों में बड़ी संख्या में पाकिस्तानी नागरिक रहते हैं। अधिकारी ने बताया कि इस मामले पर एक मीटिंग बुलाई गई है और दिल्ली पुलिस को मामले पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। वरिष्ठ अधिकारी हालात पर नजर रखे हुए हैं। दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा और इंटेलिजेंस ब्यूरो के अधिकारियों को दिल्ली में रहने वाले इन पाकिस्तानी नागरिकों के बारे में जानकारी इकट्ठा करने और उन्हें जल्द से जल्द भारत छोड़ने के लिए कहने का काम सौंपा गया।

Pakistanis Leave India

 

लिस्ट हो गई तैयार

एक अन्य अधिकारी ने पुष्टि की कि उनके पास दिल्ली में रहने वाले 3000 और 2000 पाकिस्तानी नागरिकों की दो लिस्ट है। कई पाकिस्तानी नागरिक पहले ही जा चुके हैं। सरकार ने बाद में साफ किया कि हिंदू पाकिस्तानी नागरिकों को पहले से दी गई एलटीवी वैध रहेगी। अनुमान के मुताबिक मजनू का टीला के पास करीब 900 और सिग्नेचर ब्रिज के पास 600-700 पाकिस्तानी लोग रह रहे हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles