“साइकिल” से उतरीं पंखुड़ी पाठक ने थामा “हाथ”

लखनऊ। पंखुड़ी पाठक याद हैं न आपको ? अरे, वही जो सपा की प्रवक्ता थीं। अब वह सपा के साथ नहीं हैं और कांग्रेस का “हाथ” थाम चुकी हैं।

पंखुड़ी सपा में थीं तो अखिलेश यादव की दुलारी थीं, लेकिन 2017 में एक विदेश दौरे का मामला उछला और सपा में पंखुड़ी के खिलाफ जबरदस्त माहौल बना।

सपा के तमाम नेताओं ने सवाल उठाए कि बिना आलाकमान को जानकारी दिए पंखुड़ी विदेश कैसे चली गईं।

मामले ने तूल पकड़ा तो अखिलेश ने उन्हें साइडलाइन कर दिया। पंखुड़ी टीवी चैनलों में भी दिखनी बंद हो गईं। इसके बाद उन्होंने सपा में महिला विरोधी माहौल का आरोप लगाया और पार्टी छोड़ दी थी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles