“साइकिल” से उतरीं पंखुड़ी पाठक ने थामा “हाथ”

लखनऊ। पंखुड़ी पाठक याद हैं न आपको ? अरे, वही जो सपा की प्रवक्ता थीं। अब वह सपा के साथ नहीं हैं और कांग्रेस का “हाथ” थाम चुकी हैं।

पंखुड़ी सपा में थीं तो अखिलेश यादव की दुलारी थीं, लेकिन 2017 में एक विदेश दौरे का मामला उछला और सपा में पंखुड़ी के खिलाफ जबरदस्त माहौल बना।

सपा के तमाम नेताओं ने सवाल उठाए कि बिना आलाकमान को जानकारी दिए पंखुड़ी विदेश कैसे चली गईं।

मामले ने तूल पकड़ा तो अखिलेश ने उन्हें साइडलाइन कर दिया। पंखुड़ी टीवी चैनलों में भी दिखनी बंद हो गईं। इसके बाद उन्होंने सपा में महिला विरोधी माहौल का आरोप लगाया और पार्टी छोड़ दी थी।

Previous articleखुशखबरी: 13 प्वॉइंट रोस्टर खारिज, यूनिवर्सिटी की नौकरियों में मिलेगा पहले जैसा आरक्षण
Next articleजम्मू के बस स्टैंड पर ग्रेनेड से धमाका, 2 की मौत, 30 लोग घायल