इस दिन होगी राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की सगाई! दिल्ली में सजेगी महफिल

बाॅलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) सगाई करने वाले हैं। इसकी तारीख का खुलासा भी हो गया है।पहले रिपोर्ट में बताया जा रहा था कि इसी हफ्ते दोनों की इंगेजमेंट हो सकती है। हालांकि अब लेटेस्ट रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि दोनों की सगाई 10 अप्रैल दिल्ली में होगी। हालांकि इसको लेकर आधिकारिक जानकारी अभी तक नहीं आई है।
वहीं दूसरी ओर सगाई की खबरों के बीच परिणीति चोपड़ा बीती रात बुधवार को मुंबई एयरपोर्ट पर नज़र आईं। यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि वो लंदन जा रही हैं। परिणीती ने मज़ाकिया अंदाज़ में ये भी कहा कि वो उन्हें बोर्डिंग पास दिखाएंगी। गौरतलब है कि पिछले दिनों से ही ऐसी चर्चा है कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के परिवारों में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों के परिवार शादी पर भी चर्चा कर रहे हैं। वहीं अब दोनों की सगाई की बात सामने आ रही है।
बता दें कि पिछले दिनों ही परिणीति चोपड़ा को पैपराजी ने एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया था। जहां उनसे राघव चड्ढा संग रिश्ते को लेकर सवाल किया गया। जिसपर एक्ट्रेस काफी शरमा गई थीं। वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी के नेता संजीव अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर दोनों को बधाई भी दी। जिसने ररिणीति और राघव के रिश्ते को और हवा दे दी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles