बिहार की राजधानी पटना में नीट छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत मामले में एक बेहद ही अहम अपडेट सामने आ गया है. अब इस मामले की जांच सीबीआई करेगी. इस बात की जानकारी खुद डिप्टी सीएम और गृह विभाग के मंत्री सम्राट चौधरी ने दी. अब तक इस मामले की जांच बिहार पुलिस की एसआईटी कर रही थी.
दरअसल, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने शनिवार को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह जानकारी दी कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारत सरकार से पटना में हुए नीट छात्रा की हत्या के मामले को सीबीआई से जांच का आग्रह किया है. घटना का पारदर्शी और न्यायपूर्ण तरीके से उद्बोधन किया जाएगा.



