राहुल से जुड़े लोगों को अलग किया जा रहा है,छोड़ दूंगा पार्टी: संजय निरुपम

संजय निरुपम
संजय निरुपम

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर कांग्रेस की आन्तरिक कलह अब खुलकर सामने आने लगी है। कांग्रेस के लिए प्रचार नहीं करने के ऐलान के बाद संजय निरुपम ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि वे महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए प्रचार नहीं करेंगे। नाराज संजय निरुपम ने कहा कि दिल्ली में बैठे लोगों में समझ की कमी है, दिल्ली में साजिश चल रही है और सोनिया गांधी से जुड़े लोग राहुल के करीबियों को अलग-थलग कर रहे हैं। पार्टी ने योग्य लोगों के साथ न्याय नहीं किया। दरसल, संजय निरुपम मुंबई की वर्सोवा विधानसभा सीट से अपने किसी करीबी के लिए टिकट चाहते थे, लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट देने से इनकार कर दिया। जिस पर उन्होने नाराज होकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की पार्टी आलाकमान पर जमकर भड़ास निकाली।

निरुपम ने आरोप लगाते हुए कहा कि, राहुल गांधी से जुड़े लोगों को पार्टी में अलग-थलग किया जा रहा है। ऐसा ही चलता रहा तो वह लंबे समय तक कांग्रेस में नहीं रह पाएंगे। निरूपम ने कहा कि कांग्रेस में अब फीडबैक सिस्टम खत्म हो गया है।

उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि मैं पार्टी छोड़ना चाहूंगा, लेकिन अगर पार्टी के भीतर चीजें इसी तरह जारी रहती हैं, तो मुझे नहीं लगता कि मैं पार्टी में लंबे समय तक रह सकता हूं। मैं चुनाव प्रचार में हिस्सा नहीं लूंगा।” उन्होंने कहा कि दिल्ली में बैठे लोगों में समझ की कमी है। पार्टी ने योग्य लोगों के साथ न्याय नहीं किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ जुड़े लोग साजिश रच रहे हैं।

Previous articleपीएम मोदी को मॉब लिंचिग पर पत्र लिखने वाली 50 से ज्यादा हस्तियों पर FIR दर्ज
Next articleवायुसेना ने ऐसे मचाई थी बालाकोट में तबाही,एयरस्ट्राइक का प्रतीकात्मक वीडियो जारी