यूपी में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए आज आपके शहर में क्या हैं दाम?

यूपी में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए आज आपके शहर में क्या हैं दाम?

देश भर में आज यानी सोमवार के लिए पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी हो गए हैं। राष्ट्रीय स्तर पर ईंधन की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया। कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों के मुताबिक भारत में ईंधन की कीमत को तय किया जाता है। दिल्ली से सटे नोएडा-ग्रेटर नोएडा में आज पेट्रोल 27 पैसे तो डीजल 26 पैसे सस्ता हुआ है। इसके बाद यहां तेल की कीमत क्रमशः 96.65 और 89.82 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

वहीं प्रयागराज में पेट्रोल 38 तो डीजल 37 पैसे प्रति लीटर गिरा है. इसके बाद यहां पेट्रोल का भाव 96.66 रुपये लीटर तो डीजल की कीमत 89.86 रुपये लीटर हो गई है. जबकि राजधानी लखनऊ में पेट्रोल-डीजल के दाम 11-11 पैसे कम होकर 96.47 और 89.66 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं मेरठ में पेट्रोल 8 पैसे तो डीजल 7 पैसे सस्ता हुआ है। इसके बाद यहां पेट्रोल की कीमत 96.23 रुपये लीटर तो डीजल 89.42 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

बता दें आप SMS कर पेट्रोल डीजल की कीमतों को घर बैठे जान सकते हैं. अगर आप इंडियन ऑयल के उपभोक्ता हैं तो RSP और अपने शहर का कोड लिख भेजें 9224992249 नंबर पर, बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP और शहर के कोड को लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना है. इसके बाद आपको SMS के जरिए सारी जानकारियां दे दी जाएंगी. एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice व शहर का कोड लिखना होगा और 9222201122 पर भेजना होगा।

ईंधन की कीमतें हर रोज सुबह में बदलती हैं। दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।
हर शहर में पेट्रोल का रेट अलग-अलग होने की वजह Tax है। वहीं, अलग-अलग राज्यों में राज्य सरकारें अलग-अलग रेट से टैक्स वसूलती हैं। वहीं, हर शहर के हिसाब से नगर निगम, नगर पालिकाओं के भी टैक्स होते हैं। शहर के हिसाब से अलग अलग होते हैं, जिन्हें लोकल बॉडी टैक्स भी कहा जाता है। बता दें कि हर नगर निगम के आधार पर अलग-अलग टैक्स भी लगाए जाते हैं।
Previous articleइंतजार खत्म, इस दिन राम मंदिर में विराजमान होंगे रामलला
Next articleबारिश की वजह से टपकेश्वर महादेव मंदिर का गिरा दूसरा हिस्सा, मंदिर मार्ग भी ध्वस्त