PFI Banned : केंद्र सरकार का अहम फैसला,PFI पर लगा 5 साल का बैन

PFI Banned : केंद्र सरकार का अहम फैसला,PFI पर लगा 5 साल का बैन

गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल इस्लामी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) की टेरर फंडिंग व अन्य गतिविधियों के चलते हिंदुस्तान में 5 वर्षों के लिए बैन कर दिया गया है। गृह मंत्रालय की तरफ से इसके लिए नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। UAPA एक्ट के तहत इस आर्गनाइजेशन पर बैन लगाया गया है।

गौरतलब है कि PFI एक कट्टरपंथी संगठन है। 2017 में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने गृह मंत्रालय को चिट्ठी लिखकर इस आर्गनाइजेशन पर बैन लगाने की मांग की थी। NIA जांच में इस संगठन के कथित रूप से हिंसक और आतंकी गतिविधियों में संलिप्त होने की बात आई थी। जांच एजेंसी के डोजियर के अनुसार यह आर्गनाइजेशन देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए घातक माना गया।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा-बाय -बाय PFI

PFI पर पांच वर्ष का बैन लगने के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट के जरिए कहा है कि बाय-बाय PFI। इसके अतिरिक्त उन्होंने गृहमंत्रालय के नोटिफिकेशन की कॉपी भी शेयर की है।