Tuesday, April 1, 2025

श्रीलंका हमला: आईएस ने जारी की दो हमलावरों की तस्वीर, जिसमें एक अध्यापक और प्रधानाचार्य भी शामिल

नई दिल्ली: श्रीलंका में पिछले रविवार ईस्टर के दिन चर्चाें तथा लग्जरी होटलों पर आतंकवादियों के आत्मघाती हमलों के सिलसिले मेें अब तक 100 से अधिक संदिग्धों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जिसमें एक तमिल माध्यम का अध्यापक और एक स्कूल का प्रधानाचार्य भी शामिल है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने जिन 106 संदिग्धों को हिरासत में लिया है उनमें 40 साल का तमिल माध्यम का अध्यापक शामिल है। जिसके पास से 50 सिम कार्ड और संदिग्ध सामान बरामद हुआ है। उसे नौसेना और कलपिटिया पुलिस के संयुक्त अभियान में पकड़ा गया है। सेना और पुलिस के संयुक्त अभियान में 10 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। एक संदिग्ध विद्यालय का प्रधानाचार्य है। संदिग्धों में एक डॉक्टर भी शामिल है जिसने प्रशिक्षक के तौर पर काम किया है।

कालमुनाई में शुक्रवार को हुए फिदायीन हमले की जिम्मेदारी भी आतंकी संगठन आईएस ने ली है। इसमें 17 लोगों की मौत हुई थी। पुलिस काे शक है कि इनमें से आठ आतंकी थे। आईएस के मुखपत्र अल-अमाक न्यूज ने शनिवार को कहा कि हमले में मारे गए लोग पुलिस अधिकारी थे। इसके साथ ही दो आतंकियों की तस्वीरें भी जारी की गईं। उसने दावा किया है कि यह दोनों आत्मघाती हमलों में शामिल थे। हालांकि सरकार हमलों के पीछे नेशनल तौहीद जमात को जिम्मेदार मान रही है।

बता दें, आत्मघाती हमलों के दौरान हुए बम विस्फोटों में 250 से अधिक लोग मारे गये तथा 500 से अधिक घायल हो गये।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles