CM मान की शादी की फोटोज आई सामने, दूल्हा बने नजर आए पंजाब के मुख्यमंत्री

CM मान की शादी की फोटोज आई सामने, दूल्हा बने नजर आए पंजाब के मुख्यमंत्री
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज डॉक्टर गुरप्रीत कौर से विवाह रचाने  जा रहे हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विवाह चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास पर संपन्न होगा । वहीं शादी में शामिल होने के लिए दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल सहित आम आदमी पार्टी के कई दिग्गज नेता चंडीगढ़ पंहुचे है।

गौरतलब है कि,  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की ये दूसरी शादी है. 6 वर्ष पूर्व  उनका पहली पत्नी से तलाक हो गया था. उनकी पहली पत्नी इंद्रजीत कौर अपने बच्चों के साथ अमेरिका में रहती हैं.  साल 2016 में तलाक के बाद से वे अमेरिका चली गई थी.CM मान के शपथ ग्रहण समारोह में दोनों बच्चे उपस्थित थे.

सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री भगवंत मान की माँ और उनकी बहन मनप्रीत कौर ने उनके लिए खुद लड़की को चुना है. उनकी माँ चाहती थी की मान फिर से घर बसाये. जिसके बाद उन्होंने खुद डॉक्टर गुरप्रीत कौर को चुना है. और आज दोनों वैवाहिक बंधन में बंधने जा रहे हैं.