प्रधानमंत्री ने तीन राष्ट्रीय आयुष संस्थानों का किया शुभारंभ, आयुर्वेद कांग्रेस में भी लिया हिस्सा

प्रधानमंत्री ने तीन राष्ट्रीय आयुष संस्थानों का किया शुभारंभ, आयुर्वेद कांग्रेस में भी लिया हिस्सा

देश के पीएम नरेंद्र मोदी रविवार यानी 11 दिसंबर को गोवा पहुंचे। प्रधानमंत्री ने यहां 3 राष्ट्रीय आयुष संस्थानों का शुभारंभ किए। इसमें अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) भी शामिल है। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान में अधिकतम सुविधाएं हैं। यह लोगों में आयुर्वेद के बारे में जागरूकता उत्पन्न करेगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार,पीएम मोदी ने पणजी में 9वें विश्व आयुर्वेद कांग्रेस (WAC) के समापन समारोह में AIIMS के आयुष हॉस्पिटल का अभिमुखीकरण किया। इसी के साथ उन्होंने यूपी के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ यूनानी मेडिसिन और दिल्ली के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथी का आभासीय रूप से उद्घाटन किया।

इस दौरान गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने कहा कि गोवा और आयुर्वेदा के लिए आज का दिन स्वर्णिम अक्षरों में उकेरा जाएगा। पीएम मोदी के मार्गदर्शन में देश में परिवर्तन जो रहा  है आगे बढ़ रहा है। पीएम मोदी इंटरनेशनल डे लेकर आए। जो 70 वर्षों में नहीं हुआ था वो नरेंद्र मोदी ने 8 वर्षों में करके दिखाया है। आज तक गोवा में अलग से आयुष मंत्रालय नहीं था, मगर आज वर्ल्ड आयर्वेद कांग्रेस के बाद से गोवा में अलग से आयुष मंत्रालय होगा। वो प्रदेश में आयुष चिकित्सक के लिए समर्पित होगा।

 

Previous articleInfinix Zero Ultra इंडिया में जल्द होगा लांच, मिलेगा 200 मेगाफिक्सल तक कैमरा और शानदार फीचर्स
Next articlejacqueline fernandez: फेमस एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज पहुंची दिल्ली, पटियाला हाउस कोर्ट में होंगी पेश