PM मोदी पहुंचे रोम ,16वें G -20 विश्व नेताओं के शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा !

PM मोदी पहुंचे रोम ,16वें G -20 विश्व नेताओं के शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा !
नई दिल्ली: PM नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) G -20 शिखर सम्मेलन और विश्व नेताओं के 26 वें अंतर्राष्ट्रीय जलवायु शिखर सम्मेलन (international climate summit) में हिस्सा लेने के लिए इटली के रोम पहुंचे।
जानकारी के मुताबिक , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) इटली के प्रधानमंत्री मारियो द्राघी (Prime Minister Mario Draghi) के साथ बैठक भी करेंगे।

गौरतलब है कि PM नरेंद्र मोदी इटली के PM  मारियो द्राघी के निमंत्रण पर रोम में 30 से 31 अक्टूबर तक G -20 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। इस शिखर सम्मेलन में G-20 देशों के नेता, यूरोपीय संघ और अन्य आमंत्रित देशों के नेता और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
इसके साथ ही PM नरेंद्र मोदी इस सम्मेलन से अलग इटली के प्रधानमंत्री के साथ और अन्य नेताओं सहित द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। जिसके पश्चात प्रधानमंत्री मोदी एक और अन्य आयोजित 26वें कॉन्फ्रेंस ऑफ पार्टीज (कॉप) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए ग्लॉस्गो रवाना होंगे।
आपको बता दें कि वैश्विक नेताओं (global leaders) के जलवायु परिवर्तन (Climate change) पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क सम्मेलन (united nations framework conference) के तहत आयोजित इस 26वें कॉन्फ्रेंस ऑफ पार्टीज (कॉप) शिखर सम्मेलन में इटली सहयोगी देश है।