ईरान पर US-इजराइली हमलों से शुरू हुए मिडिल ईस्ट विवाद को देखते हुए भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार रात दिल्ली लौटने पर कैबिनेट कमिटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की मीटिंग की अध्यक्षता करेंगे. सरकारी सूत्रों के अनुसार, “उनके दो दिन के दौरे के बाद रात करीब 9:30 बजे दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है.” पीएम मोदी दिन में पहले कुछ प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करने के लिए तमिलनाडु में थे. इस मीटिंग का फोकस ईरान में हो रहे घटनाक्रम, UAE और मिडिल ईस्ट के दूसरे हिस्सों में फंसे भारतीयों; और उससे जुड़े घटनाक्रमों पर चर्चा होने के आसार हैं.
पीएम मोदी 25-26 फरवरी को इजराइल गए थे, यह दौरा काफी डिप्लोमैटिक गर्मजोशी वाला रहा था. दोनों देशों ने एक-दूसरे मजबूती से खड़े होने की बात कही थी. इस दौरान दोनों देशों ने 16 एग्रीमेंट साइन किए गए थे, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिफेंस, एग्रीकल्चर, एनर्जी और कल्चरल एक्सचेंज शामिल हैं और अपने रिश्तों को एक स्पेशल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप तक बढ़ाया.



