सरकारी कर्मचारियों बढ़ने वाला है महंगाई भत्ता, जानिए कब से होगा लागू

सरकारी कर्मचारियों बढ़ने वाला है महंगाई भत्ता, जानिए कब से होगा लागू

पीएम मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को एक बड़ा तोहफा देने जा रही है। दीपावली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता तीन फीसदी तक बढ़ा दिया जाएगा। इस बार दीपावली 12 नवंबर को है। मोदी सरकार कर्मचारियों और पेंशनर्स को 42 फीसदी महंगाई भत्ता दे रही है। इस बढ़ोतरी के बाद यह 45 फीसदी हो जाएगा। महंगाई भत्ते का लाभ एक जुलाई 2023 से दिया जाएगा।

इससे एक करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों को लाभ होगा। इससे पहले एक जनवरी 2023 को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की गई थी। देश के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता हर महीने श्रम ब्यूरो के जारी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर तय किया जाता है। दिसंबर 2023 में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को देखते हुए कई राज्य सरकार महंगाई भत्ते में पहले ही बढ़ोतरी कर चुकी हैं।

मोदी सरकार ने कोरोना काल के दौरान 18 महीने का महंगाई भत्ता भुगतान नहीं किया था। एक जनवरी 2020 से 30 जून 2021 के बीच महंगाई भत्ता बकाया है। इसी आधार पर पेंशनभोगियों को भी महंगाई भत्ता जारी नहीं किया था। तीन फीसदी महंगाई भत्ते को लेकर पहले वित्त मंत्रालय का व्यय विभाग इसका प्रस्ताव तैयार करेगा फिर इसे केंद्रीय मंत्रिमंडल मंजूरी देगा।

Previous article14 दिनों की नींद के बाद आज एक्टिव होंगे चंद्रयान 3 के रोवर और लैंडर
Next articleभारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, स्पिन गेंदबाज रविचन्द्र अश्विन की हुई वापसी