PM नरेंद्र मोदी बुधवार 25 फरवरी को इजराइल के लिए रवाना होंगे. अधिकारिक बयान के मुताबिक यह दोनों देशों के बीच गहरी और लंबे समय से चली आ रही स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को और पक्का करेगा और आम चुनौतियों का रिव्यू करने के साथ-साथ दो मजबूत डेमोक्रेसी के बीच एक मजबूत पार्टनरशिप के लिए अपने शेयर्ड विज़न को पाने का मौका देगा.
कई इजराइली रणनीतिकारों ने माना ये दौरा सिर्फ दिखावे के लिए नहीं हो रहा है. पीएम मोदी का ये दौरा भारत के साथ रक्षा सहयोग का नया अध्याय साबित हो सकता है. जानकारों का मानना है कि ये विजिट औपचारिकता से अलग निर्णायक साबित होने वाला है. इजराइली पीएम ने भारत के साथ मध्य-पूर्व और अफ्रीका के कुछ देशों को मिलाकर एक नया अलायंस बनाने की इच्छा जताई है, जिसमें भारत की एक अहम भूमिका रह सकती है. साथ ही भारत को इजराइल एक खास तकनीक दे सकता है.
पीएम मोदी के दौरे पर हो स्पेशल अलायंस बनाने की बात



