प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लोकसभा में मिडिल ईस्ट के हालात पर बोलेंगे. इसे लेकर बीजेपी आलाकमान ने अपने सभी सांसदों को सदन में मौजूद रहने का निर्देश दिया है. माना जा रहा है कि पीएम मोदी मिडिल ईस्ट को लेकर बदलती हुई स्थिति पर भारत के रुख को स्पष्ट करेंगे, जिसमें भारत की कूटनीतिक भागीदारी, क्षेत्रीय स्थिरता को लेकर चिंताएं, वैश्विक ऊर्जा और व्यापार मार्गों पर पड़ने वाला प्रभाव शामिल हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह भाषण ऐसे समय में हो रहा है जब मिडिल ईस्ट में तनाव काफी बढ़ गया है. होर्मूज स्ट्रेट समेत कई अहम समुद्री रास्तों में रुकावटें आ रही हैं और इस इलाके में रहने वाले भारतीय नागरिकों और भारत की संपत्तियों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ती जा रही हैं. साथ ही कई खाड़ी देशों में भारतीय अभी फंसे हुए हैं. पीएम अपने भाषण में इन भारतीयों की सुरक्षित वापसी को लेकर भी बयान दे सकते हैं. हालांकि, भारत सरकार खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों को ऑपरेशन के तहत वहां से निकाल रही है. अभी भी ये ऑपरेशन जारी है.


