PM मोदी ने सिंगर भूपिंदर सिंह को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, लिखा- ‘निधन से व्यथित हूं’

PM मोदी ने सिंगर भूपिंदर सिंह को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, लिखा- ‘निधन से व्यथित हूं’
मनोरंजन जगत के दिग्गज पार्श्व गायक भूपिंदर सिंह का मुंबई में निधन हो गया है। इस दुखद खबर से सिनेमा की दुनिया में शोक की लहर है। लोग उन्हें सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गायक को भावुक श्रद्धांजलि अर्पित की है।

नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर दी भावभीनी  श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से गायक भूपिंदर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लिखा- ‘दशकों से यादगार गीत देने वाले श्री भूपिंदर सिंह जी के निधन से व्यथित हूं। उनके काम ने कई लोगों को प्रभावित किया। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। शांति।

सिनेमा में दिए कई प्रसिद्ध  गाने

बॉलीवुड को कई सदाबहार गीत देने वाले लेजेंड्री सिंगर भूपिंदर सिंह के जाने से जो संगीत की दुनिया को क्षति हुई है, उसे भरा नहीं जा सकता है। वह भले ही आज इस दुनिया में न हो लेकिन उनकी गायकी लिए वह हमेशा याद रखे जाएंगे। भूपिंदर सिंह को बॉलीवुड में उनके कई मशहूर गानों के लिए गाना जाता है। उन्होंने “मौसम”, “सत्ते पे सत्ता”, “अहिस्ता अहिस्ता”, “दूरियां”, “हकीकत” और कई अन्य फिल्मों के गानों को अपनी आवाज दी।