पीएम मोदी के ग्लासगो पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत , लोगों ने गाया ‘मोदी है भारत का गहना’ गीत !

पीएम मोदी के ग्लासगो पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत , लोगों ने गाया ‘मोदी है भारत का गहना’ गीत !
नई दिल्ली। PM मोदी ब्रिटेन के रोम से विदा होकर अब संयुक्त राष्ट्र के जलवायु शिखर सम्मेलन (Climate Summit 2021) में हिस्सा लेंगे स्कॉटलैंड के ग्लासगो पहुंच गए हैं। पुरे विश्व की नजर अब इस शिखर सम्मेलन पर हैं क्योंकि इस सम्मेलन में दुनिया भर के दिग्गज नेता पर्यावरण संरक्षण की मुहिम को आगे बढ़ाने की दिशा में अपनी बात रखने वाले हैं। वहीं जब भारत के पीएम  ग्लासगो पहुंचे तो उनका भव्य स्वागत किया है। 
PM नरेंद्र मोदी के ग्लासगो पहुँचने पर होटल के बाहर भारी तादाद में भारतीय जमा थे.। जिन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत किया और जमकर नारे लगाए। होटल पहुंचने के पश्चात  भारतीय समुदाय के लोगों ने मोदी-मोदी के नारे लगाए और ‘मोदी है भारत का गहना’ ये गीत गाया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भीड़ में उपस्थित लोगों के साथ बातचीत की और हालचाल भी जाना।
रात 8 :30 बजे प्रधानमंत्री  मोदी सम्मेलन को करेंगे संबोधित

गौरतलब है  कि ग्लासगो में PM नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का बेहद व्यस्त कार्यक्रम है। 1 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी भारतीय समय के मुताबिक शाम 3 :30  बजे भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाक़ात करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सात बजे PM  मोदी की ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन (Boris Johnson) के साथ मुलाकात हो सकती है। वहीं रात 8 बजे शीर्ष नेताओं की बैठक और  चर्चा होगी. रात साढ़े 8 बजे प्रधानमंत्री मोदी सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
रात 11 बजे प्रधानमंत्री  मोदी भारत  के लिए होंगे रवाना

2 नवंबर को भी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का बेहद व्यस्त कार्यक्रम है। कल दोपहर 2 बजे PM नरेंद्र मोदी जलवायु से जुड़े महत्वपूर्ण परियोजना को लॉन्च करेंगे। इसके पश्चात रात 9 बजे PM मोदी  की स्विट्जरलैंड, फिनलैंड, इजरायल, नेपाल, मालावी, यूक्रेन, अर्जेंटीना, जापान के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय मुलाकात भी होनी हैं। वयस्रात कार्तयक्राम के पश्चात रात 11 बजे प्रधानमंत्री  मोदी देश के लिए रवाना हो जाएंगे और 3 नवंबर को सुबह 8 बजे देश पहुंचेंगे।