प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 18वें रोजगार मेले के तहत देश भर के 61,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियों के अपॉइंटमेंट लेटर वितरित किए. इस दौरान उन्होंने लोगें को संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा कि भारत कई देशों के साथ व्यापार और आवागमन संबंधी समझौते कर रहा है. ये व्यापार समझौते देश के युवाओं के लिए नए अवसर लेकर आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि डिजिटल मीडिया ऐसे अनेक क्षेत्रों में भारत एक ग्लोबल हब बनता जा रहा है.
पीएम मोदी ने कहा कि साल 2026 का आरंभ आपके जीवन में नई खुशियों का आरंभ कर रहा है. इसके साथ ही जब बसंत कल ही गई है तो आपके जीवन में भी ये नई बसंत का आरंभ हो रहा है. आपको ये समय संविधान के प्रति अपने दायित्वों से भी जोड़ रहा है। संयोग से इस समय देश में गणतंत्र का महापर्व चल रहा है.



