PM मोदी ने CAG के पहले ऑडिट दिवस पर कहा- हमने पिछली सरकार का काला सच उजागर किया है…

PM मोदी ने CAG के पहले ऑडिट दिवस पर कहा- हमने पिछली सरकार का काला सच उजागर किया है…
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी ने CAG दफ्तर में सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति का अनावरण किया। इसी के साथ ही उन्होंने यहां प्रथम ऑडिट दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी ने कहा कि इस अहम संस्था के माध्यम से देश की सेवा के लिए समर्पित आप सभी लोगों को ऑडिट दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
प्रधानमंत्री  बोले, एक संस्था के रूप में CAG न केवल देश के खातों का हिसाब किताब जाँचता  है बल्कि प्रोडक्टिविटी में एफिशिएंसी में वैल्यू एडिशन भी करता है। इसलिए ऑडिट दिवस और इससे जुड़े कार्यक्रम हमारे चिंतन मंथन, हमारे सुधारों का महत्वपूर्ण अंग है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, एक समय था, जब देश में ऑडिट को एक आशंका, एक भय के साथ देखा जाता था। ‘CAG बनाम सरकार’,ये हमारी व्यवस्था की सामान्य सोच बन गई थी। परन्तु, आज इस मानसिकता को बदला गया है। आज ऑडिट को वैल्यू एडिशन का अहम हिस्सा माना जा रहा है।
पीएम मोदी बोले, पहले देश के बैंकिंग सेक्टर में पारदर्शिता की कमी के चलते तरह तरह की प्रैक्टिस चलती थीं। परिणाम ये हुआ कि बैंको के NPAs बढ़ते गए। NPAs कॉर्पोरेट के नीचे कवर करने का जो कार्य पहले के समय किया गया, वो आप भली-भांति जानते हैं। लेकिन हमने पूरी ईमानदारी के साथ पिछली सरकारों का सच देश के सामने रखा। हम समस्याओं को पहचानेंगे तभी तो समाधान तलाश कर पाएंगे।
वहीं प्रधानमंत्री मोदी के CAG कार्यालय में सम्बोधन पर यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने ट्विटर पर पीएम के सम्बोधन के कुछ अंश प्रस्तुत किये हैं।

 प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, दशकों तक हमारे देश में CAG की पहचान, सरकारी फाइलों और बहीखातों के बीच माथापच्ची करने वाली संस्था के तौर पर रही है। CAG से जुड़े लोगों की यही इमेज बन गई थी। इसका ज़िक्र मैंने 2019 में भी आपसे किया था। मुझे खुशी है कि आप तेजी के साथ परिवर्तन ला रहे हैं, प्रक्रियाओं को आधुनिक बना रहे हैं। आज आप advanced analytics tools इस्तेमाल कर रहे हैं, Geo-spatial data और satellite imagery का इस्तेमाल कर रहे हैं।