PM Modi Tamil Nadu tour: कौन है यह शख्स जिसके साथ PM ले रहे हैं सेल्फी?

PM Modi Tamil Nadu tour

PM Modi Tamil Nadu tour: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 अप्रैल को अपनी तमिलनाडु यात्रा हैं. यहां उन्होंने कई विकास कार्यों का उद्घाटन किया. इस दौरान पीएम मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी की. मुलाकात के दौरान पीएम की एक ऐसे पार्टी कार्यकर्ता से भेंट हुई, जिसके साथ पीएम मोदी सेल्फी लेने से खुद को रोक नहीं सके. इसको लेकर पीएम ने ट्वीट कर जानकारी दी है.

पीएम मोदी ने ट्वीट में लिखा, चेन्नई में मेरी मुलाकात थिरु एस. मणिकंदन से हुई. तमिलनाडु बीजेपी के लिए ऐसे कार्यकर्ता गर्व का विषय है. वह बूथ अध्यक्ष के रूप में पार्टी के लिए कार्य कर रहे हैं. पीएम ने एस. मणिकंदन के बारे में लिखा, वह दिव्यांग हैं. वह अपनी दुकान चलाते हैं और सबसे प्रेरक पहलू हैं. पीएम ने बताया वह अपने दैनिक लाभ का एक बड़ा हिस्सा भाजपा को देते हैं.

प्रधानमंत्री ने लिखा कि मुझे ऐसी पार्टी में कार्यकर्ता होने पर बहुत गर्व महसूस होता है, जहां हमारे पास थिरु एस. मणिकंदन जैसे लोग हैं. उनकी जीवन यात्रा हमारी पार्टी और हमारी विचारधारा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को प्रेरणा देने वाली और समान रूप से प्रेरक है. उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं.