PM मोदी ने लाल बहादुर शास्त्री के समाधि स्थल पर जाकर उन्हें किया याद, जयंती पर दी श्रद्धांजलि !

PM मोदी ने  लाल बहादुर शास्त्री के समाधि स्थल पर जाकर उन्हें  किया याद, जयंती पर दी श्रद्धांजलि !
 नई दिल्ली। 2 अक्टूबर यानी पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी 117वीं जयंती पर PM मोदी ने  उन्हें नमन किया और कहा कि मूल्यों और सिद्धांतों पर आधारित उनका जीवन देशवासियों को हमेशा प्रेरणा देगा। पीएम मोदी ने एक ट्वीट कर लिखा, “पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। मूल्यों और सिद्धांतों पर आधारित उनका जीवन देशवासियों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बना रहेगा।”
राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोबिंद  ने विजय घाट पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें याद किया।

दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने विजय घाट पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की।

दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके बेटे अनिल शास्त्री ने दी श्रद्धांजलि।

दिल्ली:  सोनिया गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

 लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने लाल बहादुर शास्त्री की 117वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।