पीएम मोदी आज 108 वीं Indian Science Congress को डिजिटल माध्यम से संबोधित करेंगे

पीएम मोदी आज 108 वीं Indian Science Congress को डिजिटल माध्यम से संबोधित करेंगे

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार यानी आज 108वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस (Indian Science Congress) को डिजिटल माध्यम से संबोधित करेंगे। इस साल के ISC का मुख्य विषय ‘महिला सशक्तिकरण के साथ सतत विकास के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी’ है। साइंसऔर टेक्नोलॉजी में महिलाओं के प्रतिनिधित्व को विस्तार देने के उपायों पर विचार-विमर्श करने की संभावना है।

प्रधानमंत्री दफ़्तर ने एक बयान में कहा, कांग्रेस में हिस्सा लेने वाले महिला सशक्तिकरण, STEM (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग, गणित) में महिलाओं और सतत विकास में विज्ञान और तकनीक की भूमिका के विषयों पर चर्चा करेंगे।

हिस्सा लेनें वाली महिलाओं को STEM (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग, गणित) शिक्षा, अनुसंधान तक समान पहुंच प्रदान करने के उपाय खोजने की कोशिश के साथ-साथ शिक्षण, रिसर्च और उद्योग के उच्च क्षेत्रों में महिलाओं की तादाद बढ़ाने के उपायों पर बातचीत और विचार-विमर्श करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि साइंस और टेक्नोलॉजी में महिलाओं के योगदान को प्रदर्शित करने के लिए एक स्पेशल प्रोग्राम भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें फेमस लेड़ी सैंटिस्ट्स के व्याख्यान भी होंगे।