PM मोदी ने #MainBhiChowkidar के साथ किया ट्वीट, बोले- मैं अकेला नहीं, देश का हर नागरिक है चौकीदार

PTI2_4_2018_000168B

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. इसके साथ ही पूरे देश में सियासत पूरी तर​ह से गर्म है. इसी सियासी गहमा-गहमी के बीच पीएम मोदी ने आज ‘मैं भी चौकीदार’ अभियान की शुरुआत की है.

पीएम मोदी ने एक वीडियो ट्वीट किया, जिसमें ‘मैं भी चौकीदार’ अभियान शुरू किया और लोकसभा चुनाव 2019 के लिए बीजेपी के अभियान की शुरुआत की. पीएम मोदी ने कहा है कि भ्रष्टाचार, गंदगी और सामाजिक बुराइयों से लड़ने वाला हर व्यक्ति चौकीदार है.

पीएम मोदी ने शनिवार को ट्वीट कर कहा, ‘‘आपका चौकीदार दृढता से खड़ा है और देश की सेवा कर रहा है. लेकिन मैं अकेला नहीं हूं. हर व्यक्ति जो भ्रष्टाचार, गंदगी और सामाजिक बुराइयों से लड़ रहा है, चौकीदार है. भारत की प्रगति के लिए परिश्रम करने वाला हर व्यक्ति चौकीदार है. आज हर भारतीय कह रहा है, मैं भी चौकीदार.’’

बता दें, पीएम मोदी इस अभियान के तहत 31 मार्च को देशभर के लोगों से बातचीत करेंगे. बता दें कि चुनाव 11 अप्रैल -19 मई से 7 चरणों में होंगे.