PM मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं ,नौशेरा में जवानों के संग मनाएंगे त्योहार !

PM मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं ,नौशेरा में जवानों के संग मनाएंगे त्योहार !

नई दिल्ली। दीपो के उत्सव दिवाली के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी आज बृहस्पतिवार को  जम्मू कश्मीर का दौरा करेंगे जहां पर वो जवानों के साथ दिवाली का त्योहार मनाएंगे। वर्ष 2014 में जब से PM  मोदी ने प्रधानमंत्री का पद संभाला है, वो हमेशा ही दिवाली का त्यौहार जवानों के साथ  ही मनाते हैं। इस बार उनकी दिवाली राजौरी के नौशेरा सेक्टर में होगी। इससे पूर्व  प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया, “दीपावली के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह प्रकाश पर्व आप सभी के जीवन में सुख, संपन्नता और सौभाग्य लेकर आए।”