राजस्थान में पीएम मोदी ने कहा, डरपोक सरकार चाहिए या मजबूत सरकार

मोदी

राजस्थान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज जब हम सब यहां एकत्रित हुए हैं, तो उस समय देश के पूर्वी और दक्षिणी तट पर रहने वाले लाखों परिवार भीषण चक्रवात का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ओडिशा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पुडुचेरी की सरकार के साथ केंद्र सरकार लगातार संपर्क में है। मैंने कुछ देर पहले ही अफसरों से ताजा जानकारी ली है।

राजस्थान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण

कल ही हम इस चक्रवात से जूझ रहे राज्यों के लिए 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा एडवांस में राशि जारी कर चुके हैं।

NDRF, कोस्टगार्ड, भारतीय नौसेना और थल सेना पूरी मुस्तैदी के साथ प्रशासन के साथ जुटी हुई हैं।

पांच वर्ष पहले पूरे देश ने राजस्थान ने एक भरोसे के साथ अपने इस सेवक को देश के लिए काम करने का अवसर दिया था।

राष्ट्रवाद से ओत-प्रोत इस माटी के एक-एक जन ने सभी की सभी सीटें भाजपा को दी थीं, ये सोचकर धाक दुनिया में हो।

दो दिन पहले ही भारत के बहुत बड़े दुश्मन मसूद अजहर को दुनिया की सबसे बड़ी संस्था ने अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित किया है।

पाकिस्तान में बैठा आतंकियों का ये आका कई बरसों से भारत को घाव पर घाव दे रहा था। लेकिन अब इस आतंकी का पाकिस्तान में मौज करना मुश्किल हो गया है।

सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान के मंसूबों पर, आतंकवादियों के मंसूबों पर ये तीसरी बड़ी स्ट्राइक हुई है। अब आप बताइए पाकिस्तान की हेकड़ी निकली है या नहीं?

आतंकवाद से निपटने के कांग्रेसी तरीके और भाजपा के तरीके की तुलना नहीं हो सकती। याद करिए,  कांग्रेस ही थी जो कहती थी कि हर एक आतंकी हमले को रोकना मुमकिन नहीं है।

जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, तो आतंकी हमले रोजाना की बात थे। कोई भी शहर कांग्रेस के कार्यकाल मे सुरक्षित नहीं था। 2008 में मुंबई में आतंकवादियों ने हमला किया। अगर सिर्फ 2008 की ही बात करे तो वो न तो पहला आतंकी हमला था और न ही आखिरी।

आतंकवादियों ने जनवरी 2008 में उत्तर प्रदेश के रामपुर में सीआरपीएफ कैंप पर हमला किया, मई में यहां राजस्थान में बम धमाके किए, फिर जुलाई में बेंगलुरू में सीरियल बम धमाके किए।

आज तक दो बार ही ऐसा हुआ है जब हिंदुस्तान में लोकप्रिय आईपीएल हिंदुस्तान में नहीं खेला गया। ये 2009 और 20014 में हुआ। तब सरकार आतंकवादियों से कांपती थी।

आतंकवाद से निपटने का उनमें दम नहीं था। तब उन्होंने कह दिया कि चुनाव के की वजह से हम आईपीएल नहीं करेंगे।

भारत में सुरक्षा की बेहतर स्थिति कांग्रेस को पसंद नहीं आ रही। मसूद अजहर पर हुए फैसले पर खुशी मनाने के बजाय, कांग्रेस अपना मजाक उड़वाने में लग गई है।

कांग्रेस अब सवाल उठा रही है कि मसूद अजहर को चुनाव के समय ही आतंकी घोषित क्यों किया गया।

इस बार भी चुनाव चल रहा है, नवरात्रि हुई, रामनवमी हुई, हनुमान जयंती हुई, रमजान आने वाले हैं और IPL भी चल रहा है।

वो लोग पूछ दबाकर भाग जाने वाली सरकार में बैठे थे, और ये मोदी सीना तान के जाता है। IPL होगा और डटकर होगा। आप गोली चलाओगे तो मोदी गोला चलाएगा।

कांग्रेस को परेशानी है कि चुनाव चल रहे हैं और आबू धाबी, UAE मोदी को अवार्ड देता है। कांग्रेस को परेशानी है कि चुनाव चल रहे हैं और रूस मोदी को अवार्ड दे रहा है।

कांग्रेस को परेशानी है कि चुनाव चल रहे हैं और UN और बाकी सभी देश मसूद अजहर को आतंकी घोषित कर रहे हैं।

पहले संयुक्त राष्ट्र को कांग्रेस से पूछना चाहिए था कि मैडम जी, नामदार जी, आप लोग जिन्हें ‘जी’ या ‘साहब’ कह कर बुलाते हैं, उन्हें हम अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित कर दें क्या? आपको कोई दिक्कत तो नहीं होगी।

कांग्रेस को लगता है कि मोदी सब अपने फायदे के लिए करा रहा है। कांग्रेस अपने फायदे और नुकसान के अलावा और कुछ सोच भी नहीं सकती।

जिस हेलीकॉप्टर घोटाले में नामदार का परिवार फंसा है, उसके सबसे बड़े राजदार को भारत रातोंरात उठवा कर अपने यहां ले आता है, तो कांग्रेस कहती है कि ये मोदी ने अपने फायदे के लिए किया।

जब हजारों करोड़ लूटने वाले को ब्रिटेन की सरकार भारत भेजने के लिए तैयार हो जाती है, तो भी कांग्रेस कहती है कि ये मोदी ने अपने फायदे के लिए करवाया।

जब भारत अंतरिक्ष में सैटेलाइट को मारने वाली मिसाइल का परीक्षण करता है तो भी कांग्रेस कहती है ये मोदी ने अपने फायदे के लिए करवाया।

जनता से झूठ और जनता से विश्वासघात ही कांग्रेस और उसके साथियों की राजनीति का आधार है। राजस्थान तो इसका ताज़ा-ताज़ा गवाह रहा है।

4 महीने पहले इन्होंने ये कहकर वोट मांगे थे कि 10 दिन के भीतर किसानों का कर्ज माफ कर देंगे। कर्ज माफ हुआ क्या? अगर कांग्रेस वाले गलती से भी आपके वहां वोट मांगने आये, तो उन्हें एक छोटा सा रुमाल दे देना और कहना कि यार रोते क्यों हो, ये लो आंसू पोंछने के काम आयेगा।

सारे कांग्रेसी रो रहे हैं कि मोदी ने ये किया-मोदी ने वो किया। कांग्रेस को किसानों के फायदे में अपना नुकसान दिख रहा है।

केंद्र सरकार, किसानों के खाते में पैसे जमा कराने के लिए यहां की सरकार से उनके नामों की लिस्ट मांग रही है। लेकिन यहां की कांग्रेस सरकार आनाकानी कर रही है।

कांग्रेस वालों ये समझ लो कि मेरा देश कोई चूक हो जाए तो उसे माफ कर सकता है। लेकिन ये देश विश्वासघात को कभी माफ नहीं कर सकता। आपने विश्वासघात किया है, झूठ बोला है।

मैंने संकल्प लिया है कि पानी के लिए एक अलग मंत्रालय बनाएंगे और इसके माध्यम से देश की पानी की समस्या को प्राथमिकता से दूर करेंगे।

अगले 5 साल पानी की समस्या को दूर करने के लिए खपा देने का मैंने संकल्प लिया है। कांग्रेस वाले 20वीं सदी में जिस तरह के खेल खेलते थे वैसे ही 21वीं में भी खेल रहे हैं। लेकिन उन्हें मालूम नहीं है कि 20वीं सदी में उन्हें मोदी नहीं मिला था। लेकिन अब ये मोदी है उनके सारे खेलों को जानता है।

कांग्रेस ने गुजरात के एक चुनाव में आदिवासी बेल्ट में जाकर आदिवासियों से फॉर्म भरवाए और कहा कि आपको जमीन का पट्टा दे देंगे और 100-100 रुपये मार लिये। जब सरकारी दफ्तर में आदिवासी फॉर्म लेकर गए तो पता लगा कि फॉर्म झूठा और पट्टा देने की बात भी झूठी।

Previous articleरायबरेली में सीएम योगी आदित्यनाथ बोले, कांग्रेस यानी दलालों की सरकार
Next articleसीएम योगी आदित्यनाथ बोले, मंच पर जाते हैं उखाड़ फेंकने के लिए