विश्व के सबसे पसंदीदा नेता बने PM नरेंद्र मोदी !

विश्व के सबसे पसंदीदा नेता बने PM नरेंद्र मोदी !
अमेरिकी डेटा इंटेलिजेंस फर्म द मॉर्निंग कंसल्ट के सर्वे के अनुसार PM  नरेंद्र मोदी एक बार फिर से विश्व  के सबसे पसंदीदा नेता बन गए हैं। PM  नरेंद्र मोदी ने अप्रूवल रेटिंग मे विश्व के सबसे शक्तिशाली देश के राष्ट्राध्यक्ष जो बाइडन को भी पछाड़ दिया है।
गौरतलब है  कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अप्रूवल रेटिंग 70 फीसदी  है। पांच नंवबर को जारी किए गए इस डेटा के अनुसार PM  नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और ब्रिटिश PM  बोरिस जॉनसन सहित विश्व  के 13 राष्ट्र प्रमुखों को पछाड़ा  है।
इस सर्वे के मुताबिक  विश्व के सबसे पसंदीदा नेता कि सूची में प्रधानमंत्री मोदी पहले पायदान पर है। दूसरे स्थान पर मैक्सिकन राष्ट्रपति आंद्रे मैनुएल है। जबकि जो बाइडन इस सूची  में छठे स्थान पर हैं। वहीं सातवें पायदान पर कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो हैं। इसके अतिरिक्त जापान के फुमियो किशिदा आठवें पायदान पर है और  दक्षिण कोरिया के मून जे-इन नवें स्थान पर है। वहीं ब्रिटिश PM  बोरिस जॉनसन इस सूची  में 10 वें स्थान पर है।