जिसने आजमगढ़ को आतंक का अड्डा बताया, क्या उसको देंगे वोट: पीएम नरेंद्र मोदी

आजमगढ़ में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि जो लोग केंद्र में एक खिचड़ी सरकार चाहते हैं। महामिलावट वाली सरकार चाहते हैं। उनसे सावधान रहना बहुत आवश्यक है। एक महामिलावटी सरकार का मतलब देश में अराजकता और अस्थिरता।

आजमगढ़ में पीएम नरेंद्र मोदी के वार

इन लोगों द्वारा फैलाई अस्थिरता देश ने 20 वर्ष पहले भी देखी थी। जब देश में संयुक्त मोर्चा नाम की सरकार थी, जिसका परिणाम यह हुआ कि देश को बार-बार चुनाव का सामना करना पड़ा।

इसके बाद 2004 से लेकर 2014 तक फिर देश ने ऐसी महामिलावटी सरकार देखी, जिसने भारत को दुनिया में शर्मिंदा किया।

कांग्रेस के 10 साल के शासन में ऐसा कोई क्षेत्र नहीं था, जहां घोटाले और घपले नहीं हुए। जब भ्रष्ट और मजबूर सरकार होती है तो वो चुनौतियों को न तो झेल पाती है और न उनसे लड़ पाती है।

याद कीजिए, आज़मगढ़ की साख के साथ इन लोगों की सरकार के समय किस तरह का खिलवाड़ किया गया था। जब भी कोई आतंकी हमला होता था, तो उसके तार खोजते हुए एजेंसियां आज़मगढ़ पहुंच जाती थीं।

वोट बैंक और जातीय समीकरण की राजनीति करने वालों ने, इन महामिलावट वालों ने देश को खतरे में डाल दिया था। इन्हीं लोगों ने पाकिस्तान को भारत पर हावी होने का मौका दिया।

क्या कारण है कि 2014 के पहले आतंकियों के साथ आजमगढ़ का नाम जुड़ता था, 2014 के बाद आतंकियों के साथ यहां का नाम क्यों नहीं जुड़ता? देश के बड़े शहरों पर आतंकी हमले कैसे रुक गए?

हमारी सरकार ने देशहित को सर्वोपरि रहते हुए आतंकवादियों पर कार्रवाई की है। हमने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को मारा है। ये नया हिंदुस्तान है। ये घर में घुसकर मारता है।

कभी हमारे साथ दुनिया खड़ी होने में झिझकती थी। आज मसूद अजहर जैसे आतंकी के खिलाफ पूरी दुनिया हमारे साथ खड़ी हो जाती है।

ये होता है, मजबूत सरकार का मतलब। कांग्रेस, सपा और बसपा ने जात-पात के आधार पर आपसे वोट मांगे, लेकिन कभी आपके स्वास्थ्य की चिंता नहीं की।

आपके इस सेवक ने हर गरीब परिवार को, चाहे वो किसी भी जात-बिरादरी का हो, उसको हर वर्ष 5 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज की सुविधा सुनिश्चित की है।

बीते 5 वर्षों में आपने एक और बड़ा परिवर्तन देखा होगा। भोजपुरी भाषा और संस्कृति की दुनियाभर में पहचान है। हमारे साथी निरहुआ जी, रवि किशन जी, मनोज तिवारी जी और अन्य कलाकारों ने अपने परिश्रम से इस काम को आगे बढ़ाया है।

आज भोजपुरी सिनेमा मोबाइल फोन पर उपलब्ध है। यू-ट्यूब के माध्यम से ये सभी तक पहुंच पा रहा है। इसका कारण है कि अब स्मार्ट फोन सस्ते हुए हैं। क्योंकि आज देश में ही मोबाइल फोन बन रहे हैं। और हिंदुस्तान में सबसे सस्ता मोबाइल डेटा उपलब्ध है।

पहले सपा-बसपा के सहयोग से केंद्र में जो महामिलावटी सरकार चल रही थी, वो घोटाले करने में व्यस्त थी।

उसने 2G घोटाला किया, तभी उसके राज में फोन करना और मोबाइल फोन का उपयोग करना बहुत महंगा था।

Previous articleAithey Aa… सॉन्ग रिलीज, सलमान संग कटरीना ने लगाये गुलाबी ठुमके
Next article…तो फ़िल्में न मिलने से नाराज राखी सावंत ने पहना पाकिस्तान का झंडा!