असम के बारपेटा से फिर से दो संदिग्ध आतंकी को पुलिस ने धर दबोचा, अलकायदा से संबंध है दोनों का !

असम के बारपेटा से फिर से दो संदिग्ध आतंकी को पुलिस ने धर दबोचा, अलकायदा से संबंधित हैं दोनों !

Assam News: असम में आतंकी माड्यूल का खुलासा होने के बाद यहां संदिग्ध आतंकवादियों की गिरफ्तारी का सिलसिला रुक नहीं रहा है। अब यहां के बारपेटा जनपद से दो संदिग्ध आतंकवादियों को अरेस्ट किया गया है। बारपेटा NC अमिताव सिन्हा ने बताया कि, दोनों संदिग्ध शख्स का संबंध अलकायदा  (AIQS) और अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (ABT) से है। 

उन्होंने आगे कहा कि, पुलिस ने बारपेटा जिले के एक मदरसे में बेदखली कैंपेन  भी चलाया, क्योंकि इस मदरसे का अवैध रूप से सरकारी भूमि पर बनाया गया था। पुलिस अफसरों ने बताया, गिरफ्तार किए गए दोनों व्यक्तियों का संबंध इस मदरसे से भी है। पुलिस ने बताया, बारपेटा जनपद से गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान कर ली गई है। एक की पहचान अकबर अली तो दूसरे की अबुल कलाम आजाद के तौर पर हुई है।

10 दिनों में पुलिस ने 6 संदिग्धों को किया गिरफ्तार 

प्रतिबंधित आतंकी संबंध मामले में  असम पुलिस ने बीते 10 दिनों में तकरीबन 6 संदिग्ध लोगों की गिरफ्तारी की है। इससे पूर्व  असम के गोलपारा से 4 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। बीते 26 अगस्त को पुलिस ने गोलपारा जनपद के एक मदरसे से हफीजुर्रहमान मुफ्ती नाम के शख्स को हिरासत में लिया था। इसके भी  प्रतिबंधित आतंकी संगठन से लिंक थे। यह संदिग्ध यहां के मदरसे में मौलाना था।