• ख़बरें
    • विदेश
    • देश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आस्था
  • नौकरी
  • गैजेट
  • जरा हटके
  • सोशल नामा
Search
Tuesday, July 21, 2026
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Privacy Policy
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.
https://rajsattaexpress.com
  • ख़बरें
    • विदेश
    • देश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आस्था
  • नौकरी
  • गैजेट
  • जरा हटके
  • सोशल नामा

फेसबुक की निशा जिंदल ने बनाया हजारों फॉलोवर्स को बेवकूफ, जानिए- कैसे दिया लड़कों को धोखा

By
Rajsatta Express
-
April 25, 2020
Facebook
X
Pinterest
WhatsApp

    नई दिल्ली, राजसत्ता डेस्क। निशा जिंदल… ये नाम पढ़ने के बाद आपके जेहन में एक लड़की की तस्वीर आ रही होगी, लेकिन इसी नाम के जरिए एक लड़के ने सोशल मीडिया पर हजारों लोगों को बेवकूफ बनाया है। कल तक जो लड़के निशा जिंदल को फेसबुक पर रिक्वेस्ट भेजकर उसे एक्सेप्ट करने की दुआ मांगते थे आज वो ही लोग फर्जी निशा जिंदल को कोस रहे हैं। 17 अप्रैल को जब निशा जिंदल के फॉलोवर्स को उसके पेज पर पुलिस कस्टडी में एक लड़के की फोटो दिखी तो हैरान रह गए। इस फोटो के साथ एक मैसेज भी लिखा था, “मैं पुलिस कस्टडी में हूं, मैं ही निशा जिंदल हूं।” इस मैसेज को पढ़ने के बाद तो मानो उसे फॉलो करने वाले लड़कों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

    चलिए, बिना देरी किये बताते हैं कि आखिर पूरा माजरा क्या है.. दरअसल, निशा जिंदल के नाम से बने फेसबुक पेज पर लगातार सांप्रदायिक कॉमेंट्स किए जा रहे थे जिसके चलते रायपुर पुलिस से इसकी शिकायत की गई। इस फेसबुक पेज पर 10 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स थे, जिनमें छत्तीसगढ़ के कई नेता और अधिकारी भी शामिल थे। ऐसे में पुलिस इस मामले में और ज्यादा एक्टिव हो गई। पुलिस जब फर्जी निशा जिंदल को गिरफ्तार करने उसके घर पहुंची तो वो भी हैरान रह गई। दरअसल, निशा जिंदल के नाम से लोगों को बेवकूफ बनाने वाला लड़की नहीं एक लड़का निकला।

    पुलिस ने तफ्तीश की तो पता चला उस शख्स का नाम रवि है और पिछले 11 साल से इंजीनियरिंग पास नहीं कर पा रहा है। पड़ताल में ये भी पता चला कि रवि निशा जिंदल के नाम से पिछले 8 साल से फेसबुक पेज चला रहा है।

    इस फर्जी फेसबुक पेज पर उसने पाकिस्तान की एक मॉडल की तस्वीर का इस्तेमाल किया था। पुलिस ने रवि को गिरफ्तार करने के बाद उससे लॉकअप के अंदर से एक तस्वीर भी पोस्ट कराई और मैसेज लिखा, ”मैं ही ‘निशा जिंदल’हूं,  मैं लॉकअप में हूं।’

    बहरहाल, लॉकअप के अंदर की ये तस्वीर और मैसेज अब जमकर वायरल हो गया है। साथ ही इस पोस्ट को मुख्यमंत्री भूपेष बघेल ने भी रिट्वीट किया।

    • TAGS
    • Chattisgarh Police
    • Nisha Jindal
    • Nisha Jindal Facebook Page
    • social media
    • Trending News
    Facebook
    X
    Pinterest
    WhatsApp
      Previous articleCorona Side Effect योगी सरकार ने लिया कड़ा फैसला…राज्य कर्मचारियों के छह भत्ते रोक गये
      Next articleइन देशों ने जीत ली जानलेवा कोरोना के खिलाफ जंग…मौत के वायरस को ऐसे किया काबू
      Rajsatta Express

      RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

      दिल्ली संसद मार्च हिंसा: पुलिस ने दंगा, हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में दर्ज की FIR, जानिए किन आरोपों में हो रही जांच

      UP Election 2027: राहुल गांधी और अखिलेश यादव की मुलाकात से तेज हुई गठबंधन की चर्चा, सीट शेयरिंग पर क्या बन सकता है फॉर्मूला?

      Sawan 2026: कांवड़ यात्रा सिर्फ आस्था नहीं, सामाजिक समरसता का भी प्रतीक? जानिए इस पर क्या है एक वरिष्ठ पत्रकार की राय

      ABOUT US
      राजसत्ता एक्सप्रेस की यात्रा साप्ताहिक समाचार पत्र के रूप में छह वर्ष पूर्व उत्तराखंड से शुरू हुई थी। सार्थक भूमिका निभाते हुए राजसत्ता एक्सप्रेस अपना विस्तार करके उत्तर प्रदेश पहुंच चुका है। यह वेब पोर्टल और वेब चैनल किसी भी अन्य मीडिया संस्थान की तरह उसी राह पर चलने की कोशिश है जो वक़्त की मांग है।
      Contact us: [email protected]
      • Privacy Policy
      • Term & Conditions
      • About
      © 2025 [email protected] All rights reserved.
      MORE STORIES

      दिल्ली संसद मार्च हिंसा: पुलिस ने दंगा, हत्या के प्रयास समेत...

      Rajsatta Express - July 21, 2026 0

      UP Election 2027: राहुल गांधी और अखिलेश यादव की मुलाकात से...

      Rajsatta Express - July 21, 2026 0

      Sawan 2026: कांवड़ यात्रा सिर्फ आस्था नहीं, सामाजिक समरसता का भी...

      Rajsatta Express - July 21, 2026 0