सोसाइटी में महिलाओं से अभद्रता करने वाले बीजेपी नेता श्रीकांत त्यागी के घर पहुंची पुलिस ,4 लोगों कस्टडी में लिया

सोसाइटी में महिलाओं से अभद्रता करने वाला बीजेपी नेता श्रीकांत त्यागी के घर पहुंची पुलिस ,4 लोगों कस्टडी में लिया
UP News: नोएडा (Noida) में सोसाइटी की महिलाओं से अभद्रता करने वाले भाजपा नेता के विरुद्ध बड़ा एक्शन हुआ है. यहां इस केस में पुलिस ने चार लोगों को कस्टडी में लिया है. इसके अतिरिक्त तीन गाड़ियों को भी सीज कर दिया है. ये एक्शन नोएड़ा के  फेस-टू (Noida Phase-2) पुलिस (UP Police) ने लिया है. वहीं पुलिस अब कस्टडी में लिए गए चारों लोगों  से पूछताछ कर रही है.

गुंडागर्दी’ करने वाले भारतीय जनता पार्टी नेता श्रीकांत त्यागी घर नोएडा पुलिस का एक्शन  शनिवार को जारी है. भाजपा नेता ने नोएडा के ओमैक्स सोसाइटी में महिला से गाली गलौज की थी. इसका वीडियो भी सामने आया था. जिसके बाद प्रशासन ने एक्शन लिया. वहीं इस घटना के सामने आने के बाद से ही विपक्ष भाजपा पर निशाना साध रही है.