Thursday, April 3, 2025

फिल्म भेड़िया का पोस्टर जारी , जाने किस दिन होगी रिलीज !

वरुण धवन और कृति सेनन अभिनीत हॉरर-कॉमेडी भेड़िया 25 नवंबर, 2022 को रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह तैयार है।  फिल्म  भेदिया के निर्माताओं ने रिलीज की तारीख के साथ ही फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर का अनावरण किया है।वहीं इस फिल्म का पोस्टर वरुण धवन ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by BHEDIYA (@varundvn)

भेड़िया को राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निरेन भट्ट ने लिखा है। जबकि इस फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक  ने किया है यह फिल्म, जो पहले 14 अप्रैल, 2022 को रिलीज होने वाली थी, अब आज से ठीक एक साल बाद, 25 नवंबर, 2022 को सिनेमाघरों में उतरेगी।

 बताया जा रहा है कि भेड़िया’ के विजुअल इफेक्ट को दमदार बनाने की कोशिश की जा रही है, इसलिए जरूरत से ज्यादा समय लग रहा है। वहीं इस फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आते ही यह सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं और जल्द ही इसे सिनेमाघरों में देखने के लिए उत्साहित है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles